{"_id":"6622441cb7c30bfe200fce59","slug":"massive-fire-broke-out-in-the-power-house-campus-in-mau-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पॉवर हाउस परिसर में लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद कर्मियों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पॉवर हाउस परिसर में लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद कर्मियों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला
Fri, 19 Apr 2024 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:46 PM IST
सार
Mau News: आसपास मौजूद झाड़ियां और पेड़ों में आग लग गई। इसकी सूचना पाने के बाद अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
आग को बुझाता कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ नगर के निजामुद्दीन पूरा स्थित पॉवर हाउस में शुक्रवार की दोपहर तार से निकली चिंगारी के बाद भीषण आग लग गई। परिसर में मौजूद झाड़ियों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पॉवर हाउस के आसपास के एक किलोमीटर के क्षेत्र में पूरी तरीके से तबाही मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान आंख की लपटें बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के पास पहुंच गई। इसके बाद समय रहते अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। इस दौरान सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे मौके पर मौजूद रहे। आग बुझाने के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी व स्थानीय नागरिकों ने भी महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन
