फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Made a reel on the railway track and then committed suicide by jumping in front of the train

Mau News: रेलवे ट्रैक पर बनाई रील फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Made a reel on the railway track and then committed suicide by jumping in front of the train
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गांव से गुजरी रेलवे लाइन पर चलते हुए कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला निवासी मोहित चौहान (17) ने पहले रील बनाया, फिर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना शुक्रवार की दोपहर दोहरीघाट रेलवे स्टेशन व मुरमादपुर हाल्ट के बीच की है। मऊ से दोहरीघाट चलने वाली मऊ-दोहरीघाट मेमू (65134) दोपहर 12:30 बजे मुरादपुर हाल्ट और दोहरीघाट रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी। तभी बुढ़ावर गांव में किशोर ने कूदकर जान दे दी। गार्ड की सूचना पर इंदारा जंक्शन के स्टेशन मास्टर ने दोहरीघाट थाना की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उन्होंने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वो घर से बिना बताए निकल गया था। वो वर्तमान में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव बरलाई निवासी भोला चौहान के घर रहता था। आत्महत्या करने से पहले उसने इंदारा दोहरीघाट रेलमार्ग पर चलते हुए रील बनाकर अपने दोस्त को भेजा था। दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोर के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed