Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Load increased by 10 MW in 19 days, transformers started blowing

Mau News: 19 दिनों में बढ़ गया 10 मेगावाट का लोड, फुंकने लगे ट्रांसफार्मर

Sat, 20 Apr 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Load increased by 10 MW in 19 days, transformers started blowing
मऊ। जिले में अप्रैल में ही पड़ रही भीषण गर्मी मई-जून का एहसास करा रही है। मार्च में 330 मेगावाट बिजली का लोड था, वहीं अप्रैल के 19 अप्रैल तक यह लोड बढ़ कर 340 मेगावाट तक पहुंच गया है। जिसके चलते आए दिन बिजली फाल्ट की समस्याएं आ रही हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। वहीं वर्कशॉप में भी रोज तीन से चार फुंके हुए ट्रांसफार्मर बनने के लिए आ रहे हैं। फाल्ट के चलते घंटों बिजली गुल हो जाने के चलते लोगों को गर्मी व उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन


बेहतर आपूर्ति के लिए जिले को तीन विद्युत वितरण खंडों में बांटा गया है। जिसमें करीब चार लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। अप्रैल में ही मई-जून जैसी तपिश और लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आसमान से बरसती आग ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर में सड़कें सुनसान होती जा रही हैं। लोग जरूरी कार्य से बाहर निकल रहे हैं। युवतियों, महिलाओं के साथ पुरुष भी मुंह बांधकर निकल रहे हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ती ही जा रही है। आए दिन फाल्ट से घंटों बिजली गुल रह रही है। वहीं वर्कशॉप में भी रोज तीन से चार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बनने के लिए आ रहे हैं। हालांकि वर्कशॉप में एडवांस में अलग-अलग क्षमता के 300 ट्रांसफार्मर बैकअप के रूप में सुरक्षित रखे हैं। बिजली का लोड बढ़ने से दिन और रात के समय बिजली अप डाउन होने तथा फाल्ट के चलते घंटों बिजली गुल हो रही है। आला अधिकारी व्यवस्था नियंत्रण में होना बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट

ब्रेकर बदलने से 12 मुहल्लों में नौ घंटे ठप रही बिजली

मऊ। नगर स्थित 33/11 ओल्ड पावर हाउस विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को नए ब्रेकर लगाने के चलते एक दर्जन मुहल्लों में नौ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को गर्मी व उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। नगर स्थित 33/11 ओल्ड पावर हाउस विद्युत उपकेंद्र का ब्रेकर काफी पुराना हो गया था। विभाग से विद्युत उपकेंद्र का नया ब्रेकर लगाए जाने के चलते सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते भीटी, निजामुद्दीनपुरा, गालिबपुर, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, हट्ठीमदारी, हरिकेशपुरा, क्यारीपुरा सहित 12 से अधिक मुहल्लों की विद्युत बाधित रही। नौ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

लोड बढ़ने के बाद भी बेहतर विद्युत आपूर्ति का प्रयास जारी है। कंधेरी में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण चल रहा है। छह विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। चुनाव बाद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बीएल आनंद

अधिशासी अभियंता

विद्युत वितरण खंड प्रथम

मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed