फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Less crowd seen at railway station and roadways on 45th day of Mahakumbh

Mau News: महाकुंभ के 45 वें दिन रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर कम दिखी भीड़

Wed, 26 Feb 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Less crowd seen at railway station and roadways on 45th day of Mahakumbh
मऊ। महाकुंभ के 45 वें दिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर कम यात्री दिखे। सुबह आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मऊ जंक्शन से 20 ट्रेनें आई गईं, इनमें से चार महाकुंभ स्पेशल थीं। लेकिन वो भी खाली ही रवाना हुईं। वहीं सुबह छह बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मऊ डिपो की 19 रोडवेज बसें प्रयागराज रवाना हुईं। उधर महाकुंभ मेला स्थल से यात्रियों को रवाना करने के लिए 20 से अधिक रोडवेज बसें रोक ली गईं थी। मकर संक्रांति के दिन 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हुआ जो 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि तक है। सामान्य दिनों में मऊ से करीब नौ हजार यात्री आवागमन करते थे। लेकिन बीते 12 जनवरी से यात्रियों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई थी। अमृत स्नान से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक टिकट लेने के बाद भी यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाते थे। भीड़ नियंत्रण की मंशा से रेलवे ने महानगरों को जाने वाली 16 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को निरस्त कर दिया। महाकुंभ के दौरान 44 दिन तक ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच में पैर रखने की जगह नहीं थी। सुगम यात्रा के लिए पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्री ट्रेन में चढ़ तो जाते थे, लेकिन उनकी सीट नहीं मिल पाती थी। ऐसे यात्रियों को 45 दिन बाद राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed