फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   large vehicles prohibeated

नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित

Sat, 29 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 29 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
large vehicles prohibeated
जनपद में 31 अगस्त को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आगमन के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यही नहीं छोटे वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



 ताकि किसी प्रकार की असुविधा एवं जाम की स्थिति न बने। इसके बाद भी अगर जाम की स्थिति बनी तो वाहनों को क्रेन से हटाने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने इसके लिए चार क्रेन भी मंगा लिए हैं।
विज्ञापन



सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। इसके लिए बाहरी जनपदों से यातायात पुलिस को बुलाया गया है।


31 अगस्त को गोरखपुर की तरफ से नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों को दोहरीघाट से ही आजमगढ़ के रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी प्रकार बलिया से आने वाले वाहनों को गाजीपुर के बिरनो रास्ते से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी प्रकार गाजीपुर से आने वाले वाहनों को बिरनो के रास्ते से ही बलिया के लिए भेज दिया जाएगा। आजमगढ़ के वाहनों को दोहरीघाट या वाराणसी रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात व्यवस्था पर पूरी तरह नजर रखने के लिए 50 हेड कांस्टेबल यातायात एवं 150 कांस्टेबल यातायात बाहरी जनपदों से बुलाए गए हैं।


 नगर में 14 स्थान ऐसे चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इसके अलावा 22 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। उधर, सीएम के 31 अगस्त को जिले में आगमन को लेकर शहर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्घ चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी चला।


शुक्रवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू और सीओ सिटी अशोक श्रीवास्तव दस्ते के साथ मौजूद रहे। गाजीपुर तिराहा से भीटी तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। दूसरे दिन चलाए गए अभियान के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर लगाए गए सभी बोर्डों को ध्वस्त कर दिया।



उधर, घोसी में सपाजनों की बैठक शुक्रवार को कल्यानपुर में हुई। इसमें 31 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही बंद पशु अस्पताल को चालू कराने के लिए जिलाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रामकेवल यादव, राधेश्याम राजभर, मनोहर, विनोद यादव, दिलीप गोंड़, लौहर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed