Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children showcase their mettle at the block-level basic-school sports competition

Mau News: ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children showcase their mettle at the block-level basic-school sports competition
मधुबन के कमलसागर के खेल मैदान मे बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी।संवाद
मधुबन। तहसील क्षेत्र के कमलसागर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम और खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान गंगऊपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा पीटी टीम ने अतिथियों को सलामी दी। प्रतियोगिता का आगाज मशाल दौड़ के प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्ती के जिगर राजभर और 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में इसी विद्यालय के संजय कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

योगासन में कंपोजिट विद्यालय ढढवल की टीम विजेता बनी। बैडमिंटन सिंगल में नैतिक और डबल में नैतिक व रत्नेश की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में लौवासाथ की प्रियांशी राजभर, 200 मीटर में मोलनापुर की आंचल साहनी, 400 मीटर में कुंडा की रंजना और 600 मीटर दौड़ में बस्ती की श्रतु अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार प्राथमिक बालिका वर्ग में 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में मोलनापुर की रंजना साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सरायमेवागिरी की दिव्या, लंबी कूद में नीतिका तथा अंताक्षरी और लोकगीत में ढढवल की टीम ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देते हैं। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राहुल दीक्षित, नीतिश तिवारी, हरिलाल, संजय सिंह, रणंजय मल्ल, मनमोहन पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, रमाकांत, अरुण हिंद, चंद्रप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मधुबन के कमलसागर के खेल मैदान मे बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी।संवाद

मधुबन के कमलसागर के खेल मैदान मे बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed