फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Killing five hours after the kidnapping was

अपहरण के पांच घंटे बाद ही कर दी हत्या

Sat, 27 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 27 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Killing five hours after the kidnapping was
मासूम जहीर जिन गलियों में खेलता था, उसी के चार लोग उसके हत्यारे बन गए। उसके मामा का धनाड्य होना ही मौत की वजह बन गई। जहीर के पिता रियाज के आर्थिक हालात रोज कुंआ खोदने और पानी पीन जैसी है। लेकिन हत्यारों की निगाह उसके मामा की दौलत पर थी। मामा का दुलारा होने के चलते आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। मासूम की हत्या अपहरण के चार पंाच घंटे बाद ही कर दी गई थी, क्योंकि मासूम ने चारों आरोपियों का पहचानने के बाद शिकायत की बात कह दी थी।
विज्ञापन

अपराधियों ने जहीर का अपहरण उसके मामा मु. अली से फिरौती के लिए किया था। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई। चारों आरोपी रियाज के मकान से पांच सौ से छह सौ मीटर की दूरी पर रहते हैं। मुहल्ले वालों का कहना है कि चारों कोई काम नहीं करते। कम समय में धन कमाने की लालच में उन्होंने जहीर के अपहरण की योजना बना डाली। सबसे पहले आरोपी आजाद के दिमाग में जहीर का अपहरण कर उसके मामा से धन ऐंठने की साजिश ने जन्म लिया। उसने इसे साजिश को कामयाब बनाने के लिए अपने दोस्तों रियाज और अब्दुल सलाम के साथ एक अन्य साथी को मिला लिया, जिसका पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। चारों ने मिलकर 20 जून को मासूम रियाज का अपहरण कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अपहरण के चार घंटे बाद ही हत्यारों ने इसलिए उसकी हत्या कर दी कि उनकी पोल खुलने का भय हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि यह साजिश कई दिनों से चल रही थी। मु अली के भी औलाद थे लेकिन वे अपने  भांजे जहीर को बेपनाह प्यार दुलार करते थे। उसकी हर ख्वाहिश पूरी करने को वे तत्पर रहते थे। मु अली भी उसी मोहल्ले में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed