फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Joint B.Ed entrance exam concluded,candidates arrived from Bihar

Mau News: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न, बिहार से पहुंचे परीक्षार्थी, जिले के 12 केंद्रों पर रही जमावड़ा

Sun, 01 Jun 2025 09:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 09:58 PM IST
सार

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त बीएड की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें बिहार से परीक्षार्थी पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई और सभी ने सराहना की।
 

विज्ञापन
Joint B.Ed entrance exam concluded,candidates arrived from Bihar
परीक्षार्थियों में उत्साह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को नगर सहित जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर बिहार से आए परीक्षार्थियों की खासी तादाद रही। नगर के गाजीपुर तिराहा सहित प्रमुख स्थानों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें खड़ी रही।

विज्ञापन


बिहार से आए परीक्षार्थियों का कहना था कि बिहार से बीएड पढ़ाई की करने में तमाम समस्याएं आती है। इसलिए यहां की परीक्षा दी है। कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा में 6020 के सापेक्ष 5372 परीक्षार्थी शामिल हुए।उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर सहित जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा कक्ष भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 10 बसों से परीक्षार्थी परीक्षा देेने पहुुंचे। बिहार से आए अधिकांश परीक्षार्थी पूरा विवरण देने से बच रहे थे। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि बिहार में बीएड की पढाई कठिन है। यहां दो साल की बीएड की पढाई पूरी करने में तीन से चाल साल लग जाते हैं।


इसलिए यहां की परीक्षा दी है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा में पहली पाली में 6020 के सापेक्ष 5372 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 24 पर्यवेक्षक, तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed