फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It is good if Yadav Sena is formed, Akhilesh will come out of the family: Dayashankar

यादव सेना बने तो अच्छा है, परिवार से बाहर तो निकलेंगे अखिलेश : दयाशंकर

Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
It is good if Yadav Sena is formed, Akhilesh will come out of the family: Dayashankar
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मऊ स्थित एक हाॅस्पिटल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि सपा प्रमुख यादव सेना बनाए तो अच्छा है। इसी बहाने वे कम से कम परिवार से बाहर निकलकर यादव समाज के बीच तो जाएंगे। अब तक पूरी पार्टी सिर्फ परिवार तक सिमटी थी। कहा कि पहली बार समाजवादी पार्टी परिवार से बाहर जाति की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

कहा कि समाजवादी पार्टी महापुरुषों के अपमान करने के लिए जानी जाती है। इससे पहले परिवहन मंत्री ने पूर्वांचल में आधुनिक चिकित्सा की नींव रखने की प्रेरणा देने वाले जगत नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि अभियंता के रुप में अपने जीवन का आरंभ करने वाले जगत नारायण सिंह मऊ जनपद गायत्री पीठ की स्थापना की। अपने सामाजिक एवं धार्मिक जीवन में उन्होंने अनेक ऐसे कार्य किए जो समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद परिवहन मंत्री ने शारदा देवी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके उपरांत शिव मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed