फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increased attendance of students in schools after Dussehra holiday

दशहरा छुट्टी के बाद विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति

Wed, 28 Oct 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Increased attendance of students in schools after Dussehra holiday
मऊ। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में दशहरा छुट्टी के बाद अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में दिन प्रति दिन बढ़ोत्तरी होने लगी है। 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के चलते छात्र छात्राएं कोर्स को लेकर गंभीर हैं। कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने में कठिन विषयों का अतिरिक्त पीरियड चलाया जा रहा है। बुधवार को भी स्कूल के मेन गेट पर छात्र छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग कर अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर ही अंदर भेजा गया। स्कूल प्रशासन की तरफ से छात्र छात्राओं को कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराते देखा गया। दशहरा छुट्टी के बाद 10 से 30 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में सभी बोर्डो से संबद्ध स्कूलों में नौवीं से 12वीं के लगभग 1.58 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सरकार के फरमान पर सभी बोर्डो से संबद्ध स्कूलों में दशहरा छुट्टी के बाद विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नजदीक आने से छात्रछात्राएं कोर्स को लेकर ज्यादा गंभीर हैं।कई विद्यालयों में तो कठिन विषयों के लिए एक घंटा का अतिरिक्त पीरियड चल रहा है। अभिभावकों का सहमति पत्र देने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी स्कूलों में 9वीं से 12वीं की क्लास चली। स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। क्लास अटेंड करने के लिए छात्र छात्राओं से अभिभावकों की लिखित सहमति पत्र विद्यालय के गेट पर ही ले लिया गया। कक्षा में प्रवेश करने के पहले सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने सैनिटाइजर का प्रयोग किया। साथ ही कक्षा से बाहर निकलने के बाद दोबारा सैनिटाइजर का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंटर कॉलेज सरसेना के प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार अवस्थी का कहना था कि हाईस्कूल, इंटरबोर्ड परीक्षा नजदीक है। इसके चलते छात्र छात्राएं परीक्षा को लेकर गंभीर हैं। उनके उत्साह के देखते हुए दोनों पालियों में कठिन विषय का एक पीरियड शुरू कर दिया गया है। अभिभावकों का सहमति पत्र देने वाले विद्यार्थियों को पढ़ने का मौका मिल रहा है। दशहरा अवकाश के बाद 10 प्रतिशत उपस्थिति बढ़कर 40 प्रतिशत तक हो गई है।
इसी क्रम में अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह का कहना था कि बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की उपस्थिति तेजी से बढ़ रही है। पहले दिन तो बच्चों की उपस्थिति 40 प्रतिशत रही। लेकिन अब 30 प्रतिशत उपस्थिति बढ़ी है। विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रधानाचार्य पीएल जैसी का कहना था कि दशहरा अवकाश के बाद से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 30 प्रतिशत रही। लेकिन अवकाश बाद 20 प्रतिशत उपस्थिति बढ़ी है।
लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा काजल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नजदीक है। काफी समय बाद स्कूल में पढ़ने का मौका मिला है। पढ़ाई में मन लग रहा है। शिक्षक भी पूरा समय दे रहे हैं। वहीं यहीं की शिक्षिका सबीहा असकीन ने कहा कि परीक्षा को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों के उत्साह को देखकर टीचिंग करना बहुत अच्छा लग रहा है। छात्र छात्राओं का पढ़ाई में मन लग रहा है।

वहीं डीएवी इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र विशाल त्रिपाठी ने बताया कि सात माह बाद स्कूल खुला है। विद्यालय में पढ़ाई करने में कोर्स तैयार करने में काफी सहुलियत मिल रही है। पढ़ाई में भी मन लग रहा है। यहीं के शिक्षक राममाधव ने बताया कि काफी समय बाद स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने का मौका मिला है। छात्र छात्राएं भी पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं। विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed