फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In Arogya Mela, 1956 people were examined in 40 health centers, 20% of them were skin patients

Mau News: आरोग्य मेला में 40 स्वास्थ्य केंद्रों में 1956 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 20 फीसदी त्वचा के मरीज

Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In Arogya Mela, 1956 people were examined in 40 health centers, 20% of them were skin patients
मऊ। होली के दो दिन बाद जिले के 40 अस्पतालों में आयोजित जन आरोग्य मेला में त्वचा रोग की समस्या को लेकर 358 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसमें अधिकांश मरीज खुजली, आंखों में जलन की समस्या से ग्रसित थे। पूरे मेले में 1956 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें 25 मरीजों को बेहतर उपचार के जिला अस्पताल रेफर किया गया। इससे पहले 85 डॉक्टरों की टीम ने 245 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन

नगर के चारों अर्बन हेल्थ सेंटर भरहु का पूरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, डोमनपुरा में मेले का आयोजन हुआ। भरहु का पूरा में पहुंचे 44 महिला, 25 पुरुष का स्वास्थ्य जांच दो चिकित्सकों ने किया। इसी क्रम में हनुमान नगर में दो मेडिकल ऑफिसर द्वारा कुल 75 मरीज, डोमनपुरा में 60, छोटी महरनिया में 28 मरीजों की जांच की गई। इसी क्रम में मधुबन पीएचसी पर 76, अमिला पीएचसी पर 61, अदरी पीएचसी पर 28, चिरैयाकोट पीएचसी पर 177, खुरहट पीएचसी पर 41 मरीजों की जांच की गई। 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 85 मेडिकल ऑफिसर तथा 245 स्वास्थ्यकर्मियों ने 1956 मरीजों की जांच की। इसमें 928 महिला मरीज व 945 पुरुष मरीज थे। आयुष्मान योजना के 28 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed