फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   honor Return, false

सम्मान लौटाना गलत : गिरिजा देवी

Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
honor Return, false
 पद्मश्री से सम्मानित ठुमरी गायिका गिरिजा देवी ने कहा कि देश में कहीं भी असहिष्णुता नहीं है। कहीं भी अराजकता की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन



अगर कहीं किसी बात को लेकर विवाद है, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम उस देश से पाए सम्मान को वापस कर दें। सम्मान लौटाना न सिर्फ पुरस्कार का वरन देश का भी अपमान है।


 वे रविवार को नगर के शारदा नारायण हास्पिटल में इंदिरा आईवीएफ केंद्र के उद्घाटन मौके पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।


उन्होंने कहा कि उन्हें शास्त्रीय संगीत में कई अवार्ड मिले हैं। जिन्हें वे देश का सम्मान समझकर संभाल कर रखती हैं। आमिर खान के बयान पर कहा कि व्यक्ति की जैसी भावना होती है, वह वैसे ही विचार प्रकट करता है। आमिर का बयान खुद उनका अपना विचार हो सकता है।
विज्ञापन



 इसके बारे में वे ही बेहतर बता सकते हैं। हिंदुस्तान की मिट्टी में न जाने कितने देेशों के लोग आकर बसे हैं। यहां की सभ्यता-संस्कृति के कायल विदेशी भी हैं। संगीत पर बात करते हुए कहा कि वर्तमान युग भले ही पाप म्यूजिक का है लेकिन शास्त्रीय संगीत का विकल्प नहीं। शास्त्रीय संगीत से शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इससे न सिर्फ तन मन स्वस्थ रहता है, बल्कि उसमें छिपा अध्यात्म सुनने वालों को परमात्मा की भी अनुभूति कराता है। शास्त्रीय संगीत के प्रचार प्रसार के लिए उनका वीडियो भी आ रहा है। जिससे इसे और ऊंचाइयां मिलेगी। युवाओं का रुझान शास्त्रीय संगीत की तरफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed