फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Holika Dahan at 1231 places amid tight security

Mau News: सुरक्षा के बीच 1231 स्थानों पर होलिका दहन

Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 1231 places amid tight security
नगर के मुंशीपुरा में होली के पूर्व होलिका दहन।संवाद
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को 1231 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया गया। आग लगाते ही होलिका धधक उठी। इससे पूर्व लोगों ने विधिवत होलिका का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जबकि चौराहों और गली नुक्कड़ों पर हुड़दंगियों की टोली हुड़दंग में मस्त रही।
विज्ञापन

जिले में 35 अति संवेदनशील और 132 संवेदनशील सहित 1231 स्थानों पर परंपरागत तरीके से हालिका दहन किया गया। होलिका दहन देर तक चलता रहा। बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं होली की मस्ती में दिखे। देर रात तक लोग हालिका दहन में मशगूल रहे। इसी तरह ग्रामीण इलाकों मेें भी होलिका दहन परंपरागत रूप से हुआ। लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना कर उसमें आग लगाई गई और होलिका जल उठी। इसके पूर्व नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, औरंगाबाद, घास बाजार, भीटी सहित घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से चहल पहल रही। त्योहारों को लेकर पूरा बाजार गुलजार नजर आया। लोगों ने कपड़ों, रंगो और खाने पीने के तमाम सामान की खरीदारी की। पूरे दिन शहर, कस्बों, बाजारों सहित सभी चट्टी चौराहों पर खासी चहल पहल देखी गई। सामान के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारों की संख्या में कमी नहीं रही। रंग, अबीर गुलाल भी काफी महंगा था। इनमें सुगंध युक्त गुलाल के खरीदार ज्यादा दिखे। हालांकि लोगों ने पैकेट बंद अबीर गुलालों की खरीदारी को अधिक महत्व दिया। उधर, घरों में महिलाएं तरह-तरह के मिष्ठान, पकवान, नमकीन, गुझिया और पापड़ आदि बनाने में जुटी रहीं। बच्चे सुबह से ही गुब्बारों में पानी और रंग भरकर आते-जाते लोगों पर फेंकते रहे।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक अतिसंवेदनशील होलिका स्थल
मऊ। जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक अतिसंवेदनशील होलिका स्थलों की संख्या 15 है, जबकि संवेदनशील होलिका की संख्या 67 है। सबसे ज्यादा घोसी के 205 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। मधुबन थाना क्षेत्र में एक अति संवेदनशील, चार संवेदनशील सहित 179 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र में तीन अतिसंवेदनशील, छह संवेदनशील सहित 175 स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed