फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hindus are angry against atrocities in Bangladesh, submitted memorandum

Mau News: बांग्लादेश में अत्याचार के खिलाफ हिंदुओं में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hindus are angry against atrocities in Bangladesh, submitted memorandum
मऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के तत्वाधान में बुधवार को नगर के जीवनराम छात्रावास मैदान से लेकर कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में सभा का आयोजन हुआ, राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सोनी धापा मैदान से डीसीएसके, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ गाजीपुर तिराहा होते हुए पदयात्रा निकाली गई। इसमें काफी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ज्ञापन के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों, अत्याचारों और शोषण की निंदा की गई। समिति ने मांग की कि बांग्लादेश में हमले और हिंसा, विशेष रूप से कट्टरपंथियों पर तुरंत रोक लगाई जाए। घटनाओं में शामिल लोगों को सजा दी जाए। कहा कि बांग्लादेश की सरकार और अन्य एजेंसियां इन अत्याचारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इससे हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। विशेष रूप से इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास को बिना किसी कारण के कारावास में डाले जाने की घटना को अन्यायपूर्ण बताया। समिति ने राष्ट्रपति को पत्र देकर केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा और उनके धार्मिक आर व्यावसायिक स्थलों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन से पहले डीसीएसके मैदान में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शांतिपूर्वक मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां प्रदर्शन के बाद डीएम को अपनी मांग का पत्र सौंपा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संयोजक प्रो. सर्वेश पांडेय, प्रस्तावक रामविलास चौबे, सरकार्यवाह भुवेश श्रीवास्तव और मुख्य वक्ता रामाशीष मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन


अत्याचार के खिलाफ निकाली पदयात्रा

मधुबन। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। पूर्व मंत्री उत्पल राय और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि गणेश मल्ल के नेतृत्व में सनातन धर्म के लोग खीरीकोठा हनुमान मंदिर से कटघराशंकर तिराहे तक पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में चार पहिया और दो पहिया वाहनों से विभिन्न स्लोगनों से लिखी तख्तियों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राहुल दीक्षित, अमित गुप्ता, अजय मल्ल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। उधर, एसडीएम अखिलेश सिंह यादव, सीओ अभय कुमार सिंह, तहसीलदार डा.धर्मेंद्र पांडेय और नायब तहसीलदार गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी भारी फोर्स के साथ सुरक्षा की कमान संभाले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed