फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hindu Jagran Manch protested by carrying the banner of the missing MLA.

Mau News: लापता विधायक का बैनर लेकर हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch protested by carrying the banner of the missing MLA.
सदर विधायक अब्बास अंसारी के लापता होने का पोस्टर जारी करते हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के ‘लापता विधायक’ का प्रतीकात्मक बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विधायक अब्बास अंसारी की प्रतीकात्मक गुमशुदगी दर्ज करने की मांग को लेकर सरायलखंसी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। साथ ही विधायक की फोटो लगे पोस्टर हाथों में लेकर प्रदर्शन किया।
हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मऊ विधानसभा की जनता ने भारी समर्थन देकर अब्बास अंसारी को अपना जनप्रतिनिधि चुनकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में भेजा था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक लगातार मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से लापता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान है, लेकिन समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि मऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने जनप्रतिनिधि से सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। जनता को अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा होती है कि वह समय-समय पर क्षेत्र में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुने और उनका समाधान करे।

इस मौके पर प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता, अमित वर्मा, रविशंकर गुप्ता, रवि सोनी, आर्यन सिंह, योगेंद्र प्रजापति और आदित्य रंजन सिंह आदि कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed