{"_id":"6140d8698ebc3e137b644d43","slug":"hindi-is-the-soul-of-india-s-civilization-and-culture-dr-sharvesh-mau-news-vns611584449","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी भारत की सभ्यता व संस्कृति की आत्मा है ः डॉ शर्वेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भारत की सभ्यता व संस्कृति की आत्मा है ः डॉ शर्वेश
विज्ञापन
मऊ। रोटरी क्लब द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को सनबीम स्कूल के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी दिवस पर रोटरी क्लब प्राइड की तरफ से नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि हिंदी भारत की सभ्यता और संस्कृति की आत्मा है। भारत के विकास में हिंदी का योगदान अति महत्वपूर्ण है। विकसित भारत को देखने के लिए हमें हिंदी के महत्व को समझना होगा।
सनबीम स्कूल के छात्रों ने ‘अभिमान से मनुष्य का पतन होता है’ शीर्षक पर लघु नाटक का सुंदर मंचन किया गया। नवनिर्मित रोटरी क्लब प्राइड मऊ अमृत पब्लिक स्कूल के ऋषि यादव, रीना सिंह,चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, सुमन गुप्ता, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के श्सबीहा आश्मीन, सुषमा सिंह, सनबीम स्कूल की सुशीला पांडेय, कमलेश कुमार, पीकेएस स्कूल चिरैयाकोट की रीता सिंह को अंगवस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को सनबीम स्कूल के डायरेक्टर राकेश गर्ग, रोटरी क्लब प्राइड मऊ के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सनबीम स्कूल के प्रिंसिपल मेहनाज अली हैदर खान,बीडी सिंह, विजय बहादुर पाल, जितेंद्र राखोलिया, आलोक खंडेलवाल आदि ने संबोधित किया। इसी क्रम मेें हिंदी दिवस के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरएन मिश्र ने समस्त भाषाओं में हिंदी को सर्वोपरि बताया। इस मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. उर्मिलेश आदि ने संबोधित किया।नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में तेंदुली स्थित एक विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
परदहॉ ब्लाक क्षेत्र के बगलीपिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डॉ.बालमुकुंद यादव नेकहा कि हिंदी भारत की आत्मा है और यही भाषा पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोती है। डॉ दीपक पाराशर ने अर्थव्यवस्था के तौर पर हिंदी भाषा की प्रगति को बताते हुए कहा कि हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या अधिक होने कारण हिंदी भाषा को एक बड़ा बाजार मिला हुआ है।
डॉ पवन कुमार सिंह ने हिंदी के महत्व का बताते हुए कहा की हिंदी भाषा पूरे विश्व में विस्तृत हो गई है और सैकड़ों देशों में हिंदी भाषा का अध्यापन किया जा रहा है। डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय ने हिंदी भाषा की गरिमा और उसके मिठास का वर्णन करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में हिंदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सब को एक साथ जोड़ कर रखा था। आज नई शिक्षा नीति के कारण हिंदी भाषा के प्रसार का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर नंदिनी सिंह, प्रज्ञा सिंह, शालू, पूजा भारती, गोल्डी, आयुषी पांडेय, साक्षी द्विवेदी आदि ने काव्य पाठ किया। अंत में प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिंदी भाषा अत्यंत वैज्ञानिक और समृद्ध भाषा है। हमें हिंदी भाषा में आचरण करने का, कार्य व्यवहार करने का संकल्प लेना होगा और इसके साथ ही शासन को भी हिंदी भाषा के विकास के लिए अनुकूल मंशा प्रकट करनी होगी। इस अवसर पर डॉ छविनाथ प्रसाद, चंद्रदीप यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे ।
मधुबन: तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज के प्रांगण में मंगलवार को हिंदी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह उर्फ शुभम ने कहा कि हिंदी राष्ट्र भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। अपनी मातृभाषा से मनुष्य के संपूर्ण व्यक्तित्व का परिचय होता है। कहा कि हिंदी भाषा आपसी प्रेम भाईचारा एवं समाज के समूहों को जोड़ने का कार्य करती है। आज के आर्थिक युग में हिन्दी भाषा के व्यवसायिक स्वरूप पर कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम हिंदी भाषा ने किया था। गोष्ठी को प्रवक्ता रमेश राय, एकेडमिक डीन जगदीश पांडेय आदि ने संबोधित किया। महाविद्यालय की छात्रा ज्योति प्रभा,मनीषा शर्मा, कायनात फारूकी ने गीत प्रस्तुत कर खुब तालिया बटोरी। वही अतुल कुमार गुप्त ने मैं हूं हिंदी वतन की बचा लो मुझे गीत की प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन अशोक सिंह ने किया।