{"_id":"603fce578ebc3e769b1b6b9d","slug":"heart-s-tears-drowned-in-tears-mau-news-vns577912681","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के अरमां आंसुओ में बह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल के अरमां आंसुओ में बह गए
विज्ञापन
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। महीनों से ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी में जुटे और चुनावी रणनीति बना रहे ब्लॉक के 83 ग्राम पंचायतों के निवर्तमान ग्राम प्रधानों में से 47 के दिल के अरमानों पर गहरा धक्का लगा है। आरक्षण के चलते इनकी ग्राम पंचायत की सीटों पर बदलाव के चलते दुबारा प्रधान बनने का सपना चूर हो गया है। आरक्षण सूची जारी होते ही आरक्षण के चलते 36 ग्राम प्रधान चुनावी समर से ही बाहर हो गए है। इसके अलावा 11 प्रधान खुद तो चुनाव नही लड़ सकेंगे, लेकिन अपने परिवार के महिला सदस्यों को चुनावी समर में उतारकर प्रधानपति या प्रधान प्रतिनिधि कहलाने का तमगा पाने का अवसर पा सकते है।
आरक्षण सूची जारी होने पर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के करीब 57 फीसदी गॉव प्रभावित हुए है। आरक्षण में सीटों में फेर बदल होने से कई निवर्तमान ग्राम प्रधान आरक्षण प्रक्रिया पर सवालियां निशान उठा रहे हैं। क्योंकि आरक्षण सूची जारी होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के आधे से अधिक निवर्तमान प्रधानों के दुबारा प्रधान बनने का मंसूबा ध्वस्त हो गया है। इस क्रम में ब्लॉक की कुल 36 ग्राम पंचायते ऐसी है जिसका आरक्षण बदलने से इस गाँव के प्रधान इस बार चुनाव नही लड़ सकेगे। ऐसी ग्राम पंचायतों में अन्नुपार, अलाउदीनपुर, अलाऊदीनपट्टी, इटौराचौबेपुर, कमालपुर पहाड़पुर, कोठिया, खलिसा, खतिबहा, खुशामदपुर, गालिबपुर, चकबरबोझी , चकसहजा, चकजाफ़री, चेरुईडीह, टेकई, तवक्कलपुर, तिलसवां, दरौरा, देवरियाखुर्द, देवरियाबुजुर्ग, नरौनी, बंदिकला, बनियापार, बारा, बिजौली, भटड़ी चकभटड़ी, भांटपारा, भदवां, मनहापटी, मालव, राजापुर, रामपुर कान्धी, सियाबस्ती, सैदपुर सुरहुरपुर, हिन्डोला, समेत 36 ग्राम पंचायतों का आरक्षण बदलकर पिछड़ी अथवा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग या इस जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है। और यह निवर्तमान प्रधानों के प्रतिकूल हो गया है। इसी तरह ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहाँ की ग्राम पंचायतों को विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों के पुरुष ग्राम प्रधान खुद चुनाव नही लड़ सकेंगे लेकिन अपना ताज बचाने को लेकर परिवार की महिला सदस्यों को मैदान में उतार सकते हैं। ऐसी ग्राम पंचायतों में आरीपुर, जमुई, दाऊदपुर, दपेहनी, नगदोपुर, नेवादा, नगपुर, पडेरूवा, शमशाबाद, सरकंडा और सहुवारी शामिल हैं। आरक्षण में व्यापक बदलाव के चलते बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे दर्जनों प्रधान मायूस दिखाई दिए। कई ग्राम प्रधान आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे।