फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hearing in MLA fund and arms case will be held on June 26

Mau News: विधायक निधि और असलहा मामले में 26 जून को होगी सुनवाई

Fri, 14 Jun 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hearing in MLA fund and arms case will be held on June 26
मऊ। विधायक निधि और असलहा मामले में प्रभारी सीजेएम ने 26 जून की तिथि नियत की है। एक मामला सरायलखंसी और दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले मे अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद,बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही थी। आरोपी मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी हैं। प्रभारी सीजेएम एवं रिमांड मजिस्ट्रेट ने मामले में 26 जून की तिथि नियत की है।


दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। मुख्तार अंसारी सहित दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। मामला सीजेएम एमपी- एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन है। प्रभारी सीजेएम और रिमांड मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के लिए 26 जून की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed