फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hanging electric wires threaten crops

लटके बिजली के तारों से फसलों को खतरा

Sat, 02 Apr 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hanging electric wires threaten crops
परदहां ब्लाक के ओन्हाईच में गेहूं की पकी फसल के बीच लटका बिजली का जर्जर तार ,हादसे को देता दावत।सं? - फोटो : MAU
फोटो
विज्ञापन

लटके बिजली के तारों से फसलों को खतरा
खेतों से गुजरे जर्जर विद्युत तारों से किसानों के मेहनत कमाई हो सकती है स्वाहा
शुरू हो गई है विद्युत तारों के टूटने की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक चुकी है। कटाई शुरू हो गई है। लेकिन खेतों से होकर गुजरे जर्जर विद्युत तार ढीले होकर लटक रहे हैं। तेज हवा पर स्पार्किंग होने लग जा रही है। इससे किसानों की मेहनत कमाई की फसल के जलने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर विद्युत तारों के टूटने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग की तरफ से जर्जर तार को न तो टाइट नहीं किया जा रहा है और न ही बदला जा सका है। इससे लोग दहशत में जी रहे हैं। जिले के लगभग 50 विद्युत उपकेंद्रों से संबद्ध 684 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों में दशकों पूर्व विद्युतीकरण कराया गया है। रख रखाव के अभाव में अधिकांश ग्रामीण इलाकों में विद्युत तार जर्जर हाल में हो गए हैं। खेतों से गुजरे तार नीचे तक लटक गए हैं। तेज हवा बहने पर स्पार्किग होने पर चिंगारी निकलने लग जा रही है। अप्रैल माह में तापमान काफी बढ़ गया है, जिससे पककर तैयार गेहूं की फसल में अगलगी की घटना होने की संभावना बढ़ गई है। बिजली विभाग की तरफ से जर्जर विद्युत तारों को बदला नहीं जा सका है। जिसका खामियाजा प्रतिवर्ष किसानों को ही भुगतना पड़ता है, क्योंकि कड़ी मेहनत मशक्कत और गाढ़ी कमाई के पैसों से उगाई हुईं फसलें चंद मिनटों के भीतर जलकर राख हो जाती हैं। गत वर्ष जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आग लगने की दो दर्जन से भी अधिक घटना हुई थीं, जिनमें अधिकांश बिजली के तार टूटने और स्पार्किंग होने से निकलने वाली चिगारी से जुड़ी हुई थीं। आग लगने की घटनाओं में लगभग 400 बीघा से भी अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। बिजली विभाग के आला अधिकारी कटिया कनेक्शन होने की समस्या बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
कोट
विद्युत तार लटकने के मामले में विद्युत वितरण खंड के सभी अधिशासी अभियंता को एडवाइजरी जारी कर दिया गया है। स्कीम के तहत पुराने तारों को बदला जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एसके सरोज, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन

इनसेट
स्पार्किंग से टूटा विद्युत तार, मची अफरातफरी
चिरैयाकोट। कस्बा के धर्मदास वार्ड के गेट सामने शुक्रवार की शाम स्पार्किंग के चलते जर्जर विद्युत तार टूट गया। इससे अफरातफरी मच गई। इससे 500 घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर अंधेरा पसरा रहा। गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। जर्जर तार के टूटने से लोग दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट कस्बा विद्युत उपकेंद्र से बिछाए गए विद्युत तार जर्जर हाल में हैं। आए दिन तारों के टूटने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार की शाम लगभग साढे़ सात बजे बाजार में धर्मदासपुर वार्ड के गेट के पास बिजली का तार टूट गया। जिससे आसपास व मुख्य मार्ग पर अफरातफरी मच गई। रात भर कई मुहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। शनिवार को सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट के अवर अभियंता अर्जुन मौर्य का कहना है कि जर्जर तारो का सर्वे कर जिला मुख्यालय को भेजा गया है़। शीघ्र ही विद्युत तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed