फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   GRP started checking campaign, police kept circling

Mau News: जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान, चक्रमण करती रही पुलिस

Sun, 12 Nov 2023 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
GRP started checking campaign, police kept circling
संवाद न्यूज एजेंसी मऊ। दीपावली के पर्व पर रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म के साथ पूरे परिसर में वाहनाें की तलाशी ली गई। आस- पास के दुकानदारों से भी बात कर समझाया गया। जवानों ने पुरी मुस्तैदी के साथ पर्व पर सजगता और सतर्कता के लिए अभियान चलाया। स्टेशन पर एटीएम और पानी की मशीन बंद होने से महानगरों से आने वाले लोग परेशान दिखे। वहां पर लगा एक एटीएम मशीन बंद थी। जबकि किसी पानी पीने वाली मशीन में पानी नहीं आ रहा था। वही सुबह से ही पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। जीवन राम छात्रावास के मैदान में लगे पटाखों की दुकान और नगर में लगे पंडालों का चक्रमण करती रही। यातायात के पुलिस जवान भी अनेक स्थानों पर यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे थे। दुकानदारों को पुलिसकर्मी समझाते दिखे। एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि नगर क्षेत्र दो ड्राेन कैमरे से निगरानी की गई। लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व को मनाने की अपील हुई है। सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को भी अपने क्षेत्र में चक्रमण करने को आदेशित कर दिया गया है। जनपद के मुख्यालय के दो प्रमुख अस्पताल के साथ सभी सीएचसी पर भी चिकित्सक मुस्तैद रहे। स्वास्थ्य विभाग के साथ अस्पताल प्रशासन द्वारा आपात सेवा में लगे चिकित्सक और कर्मी के साथ आन काल की अलर्ट रहे। इसी तरह अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस कर्मी भी नगर के दो हाटस्पाट तथा सभी ब्लाक मुख्यालय और प्रमुख स्थानों पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed