फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Groundnut seeds distributed to farmers.

Mau News: किसानों में वितरित किया मूंगफली का बीज

Sat, 11 Jul 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Groundnut seeds distributed to farmers.
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के पिलखी ​स्थित  कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित बीज वितरण समारोह में किसा
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के पिलखी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 90 किसानों को मूंगफली की प्रजाति जीजी-34 का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रभारी अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने किसानों को तिलहन के महत्व और तिलहन उत्पादन की नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. अंगद प्रसाद ने बताया कि मूंगफली की यह प्रजाति गुजरात की जूनागढ़ यूनिवर्सिटी से विकसित की गई है। मूंगफली की इस प्रजाति की बुआई के लिए जुलाई माह का समय उपयुक्त है। यह प्रजाति 111 से 125 दिन में तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रजाति का बीज दर 70 से 75 किग्रा प्रति एकड़ है। इसकी फलियों में दो बड़े-बड़े दाने गुलाबी लाल रंग के होते हैं। इस प्रजाति के पौधे 15 से 20 इंच के होते हैं।

इस प्रजाति की फली उत्पादकता 3715 किलो प्रति एकड़ है और दानों की उत्पादकता 2525 किलो प्रति एकड़ है। इसके दानों में तेल 52.8 प्रतिशत और 26.38 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed