फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grandmother died and grandson and granddaughter injured in collision school van and bike in mau

Mau Accident: स्कूली वैन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दादी की मौत; पोती और पोता घायल

Thu, 27 Feb 2025 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Feb 2025 03:01 PM IST
सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी में स्कूली वैन की टक्कर से बाइक सवार दादी और पोता- पोती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दादी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Grandmother died and grandson and granddaughter injured in collision school van and bike in mau
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हुआ। स्कूली वैन की टक्कर से दादी एवं उसके पोता-पोती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दादी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पोता-पोती का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पोते की हालात गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


ये है मामला
दुबारी निवासी कौशल कन्नौजिया (20) पुत्र संतू अपनी दादी सुरसतिया (65) देवी पत्नी मुतुर एवं बहन काजल (12) को बाइक से लेकर किसी काम से मधुबन बाजार आया था। इसी बीच एक स्कूली वैन ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों द्वारा कौशल एवं उसकी दादी सुरसतिया देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कौशल का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed