फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gond people protested

नामांकन से वंचित गोंड जाति के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 17 Apr 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Gond people protested
मधुबन । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड फतेहपुर मंडाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती बर्सी निधियाव, सूरजपुरा एवं हरियांव ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन के दौरान गोंड जाति के दावेदार प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने के चलते पर्चा दाखिल से वंचित कर दिए गए। इससे क्षुब्ध होकर सैकडों की संख्या में गोंड जाति के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इन लोगों ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित गोंड जाति के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बाबत एसडीएम लालबाबू दुबे का कहना है कि पूर्व में जिन व्यक्तियों का प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है, वह पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed