फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll samajwadi party workers engaged in guarding EVM at outside strong room

Ghosi Bypoll: ईवीएम की रखवाली में जुटे सपा कार्यकर्ता, रात भर ढोल-मंजीरे के साथ करेंगे जगराता

Wed, 06 Sep 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

घोसी में उपचुनाव के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है। मंगलवार रात से ही समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन के कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम के बाहर मुस्तैद हैं। सभी ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll samajwadi party workers engaged in guarding EVM at outside strong room
ईवीएम की रखवाली में जुटे सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव के लिए आठ सितंबर को मतगणना होने से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।  239 मतदान केंद्र के 455 बूथों पर मंगलवार को मतदान हुआ था। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है। यहां पर एक तरफ जहां पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए तैनात किए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन के कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम की रखवाली करते देखे गए।

विज्ञापन


स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए सीसीटीवी एलईडी में सपा के नेता टकटकी लगाए देख रहे हैं। मंगलवार देर शाम से सपा तथा गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता डटे हैं। आज रात स्ट्रांग रूम के बाहर ही ढोल-मंजीरे के साथ जगराता करेंगे। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि चार टीमें बनाई गई हैं। जो शिफ्टवार मतगणना स्थल के पास तैनात होकर ईवीएम की रखवाली में जुटी है।  वहीं दूसरी भाजपा नेताओं ने कहा कि सपा हार की डर से सारा ठीकरा है ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

14 टेबल पर 19 टीमें करेंगी मतगणना

घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन की तरफ से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना 14 टेबलों पर होगी, जिसके लिए 19 मतगणना टीमें बनाई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने स्ट्रांग रूम में पांच सितंबर को चुनाव संपन्न कराने के बाद यहां ईवीएम और वीवीपैट मशीन कड़ी सुरक्षा में रखीं गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन यहां पैनी नजर लगाए हुए हैं। 

चट्टी-चौराहों पर चढ़ा सियासी पारा

उपचुनाव खत्म होते ही जहां नेता अपने दलों के बूथ प्रभारियों से वोट का आंकड़ा लेकर जीत का दावा कर रहे हैं, तो वहीं समर्थक भी अपने-अपने नेताओं की जीत को लेकर विभिन्न तर्क दे रहे हैं। दावे और प्रतिदावे के बीच चट्टी चौराहे के अलावा चाय-पान के दुकानों पर इस समय हार-जीत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें आठ सितंबर को होनी वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed