फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghatauli: Slip coming out of weighing machine, ration being weighed on old fork.

Mau News: घटतौलीः वेइंग मशीन से निकल रही पर्ची, पुराने कांटे पर तौल रहे राशन

Thu, 25 Apr 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Ghatauli: Slip coming out of weighing machine, ration being weighed on old fork.
रोशन सिंह
विज्ञापन

मऊ। जिले में कोटेदारों की ओर से राशन वितरण में घटतौली का सिलसिला नहीं थम रहा है। दो माह पहले नौ ब्लॉक के 1027 कोटे की दुकानों पर राशन तौलने के लिए वेइंग मशीन दी गई थी। इससे जिले में 384091 राशन कार्ड पर 1667842 लाभार्थियों को लाभ देने का दावा किया गया था। इनमें पात्र गृहस्थी के 327534 कार्डधारक और 56557 अंत्योदय कार्डधारक हैं। लेकिन कोटेदार वेइंग मशीन से राशन न तौलकर अब भी दूसरे कांटे पर या तराजू से राशन तौलकर कार्डधारकों को दे रहे हैं। जबकि एक क्विंटल राशन वितरित पर कोटेदारों को 90 रुपये कमीशन के रूप में मिलता है। लेकिन उस कमीशन से भी उन्हें संतोष नहीं है। जिम्मेदारों का दावा था कि वेइंग मशीन से राशन वितरण में घटतौली रुकेगी। लेकिन कोटेदारों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। कोटेदार पहले से ही राशन तौलकर रख लेते हैं। वेइंग मशीन पर उतना राशन तौलकर पर्ची निकालकर अपने पास रख लेते हैं। फिर दूसरे कांटे पर कम राशन तौलकर कार्डधारकों को देते हैं। ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद वेइंग मशीन पर राशन रखने पर ई-पॉश मशीन से पर्ची निकलती है। उतना ही राशन कार्डधारकों को देने का नियम है। लेकिन कोटेदार न तो यूनिट के हिसाब से राशन देते हैं। न ही पर्ची देते हैं। जबकि ई-पॉश मशीन से पर्ची निकलती है। उतना ही राशन कार्डधारकों को देने का नियम है। कार्डधारकों की ओर से इस बात का विरोध किए जाने पर कोटेदार उनका राशन कार्ड कटवा देने की धमकी देते हैं। घटतौली को लेकर रतनपुरा, घोसी, रानीपुर और कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई न ही मामले की जांच हुई।

------------

केस-1

कोपागंज ब्लॉक के इटौरा डोरीपुर गांव में बीते 17 अप्रैल को राशन कार्डधारकों ने कोटेदार के कम राशन देने पर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध करने पर कोटेदार ने 20 से 25 लोगों को राशन देने से मना कर दिया। जिसपर कार्डधारकों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर नियमानुसार राशन बंटवाया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


-----------

केस-2

घोसी के अहमदपुर असना गांव के कोटे की दुकान पर घटतौली करते और कोटेदार से राशन लेने गए कार्डधारक को उसे देख लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो 20 मार्च को वायरल हुआ। उसमें महिला कोटेदार घटतौली की बात स्वीकारते उच्चाधिकारियों की मिली भगत की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

केस-3

रतनपुरा ब्लॉक के मढ़ैली गांव में तीन अक्तूबर 2023 को कार्डधारकों ने राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा और कार्रवाई की मांग की थी। कार्डधारकों का कहना था कि घटतौली के संबंध में कई बार जिला मुख्यालय पर शिकायत की गई। लेकिन किसी अधिकारी गांव में पहुंचकर कार्डधारकों से उनकी परेशानी नहीं जाना।

-------------

केस-4

रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के कोड़र गांव के दर्जनों कार्डधारक सितंबर 2023 में इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। कार्डधारक ने कोटेदार द्वारा घटतौली करते हुए वीडियो भी बनाया था।


---------------

ग्रामीण क्षेत्रों में राशनकार्ड और लाभार्थियों की संख्या:
ब्लॉक राशनकार्ड लाभार्थी

बड़राव 33483 140928

दोहरीघाट 32748 141347

फतेहपुर मंडाव 40427 178713

घोसी 28172 120105

कोपागंज 41901 179784

मोहम्मदाबाद गोहना 35095 156621

परदहां 26247 113438

रानीपुर 37603 161303

रतनपुरा 35767 156060

-----------------

नगर क्षेत्र में राशनकार्ड और लाभार्थियों की संख्या:
नगर पंचायत राशनकार्ड लाभार्थी

मऊ 49540 219967

अदरी 2609 11421

अमिला 798 3090

दोहरीघाट 1973 8525

घोसी 6452 28211

कोपागंज 5502 23483

मोहम्मदाबाद गोहना 5774 24786

---------------

कोट-

घटतौली की शिकायत मिलने पर जांच में सत्य पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। घटतौली न हो इसका पूरा प्रयास रहता है। हाल ही में कोटेदारों को बायोमेट्रिक के लिए आधुनिक तकनीक वाली ई-पॉश मशीन और राशन तौलने के लिए वेइंग मशीन दी गई है। दोनों वाईफाई के जरिए एक दूसरे से कनेक्ट हो जाते हैं और वेइंग मशीन पर राशन रखने पर ई-पॉश मशीन से पर्ची निकलती है।

- विकास गौतम

- जिलापूर्ति अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed