फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Get the power system repaired immediately in the industrial area

Mau News: औद्योगिक क्षेत्र में तत्काल दुरुस्त कराएं बिजली व्यवस्था

Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Get the power system repaired immediately in the industrial area
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उद्यमियों ने बिजली, सुरक्षा और जलभराव समेत अन्य समस्याएं उठाईं। इस पर सीडीओ ने विद्युत निगम के एक्सईएन को ट्रिपिंग, लो वोल्टज समेत अन्य समस्या तत्काल दूर कराने और निर्बाध आपूर्ति कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ प्रशांत नागर ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल जो उद्यमी अपनी पूंजी लगाकर रोजगार करना चाह रहे हैं, उपायुक्त उद्योग उनका पूरा सहयोग करें। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक को औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने को कहा। उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा के जलभराव की समस्या उठाई। इस पर सीडीओ ने टेंडर कराकर नाले का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उद्यमियों ने कहा कि कि बिजली की ट्रिपिंग की समस्या के कारण उद्योगों को गति नहीं मिल पा रही है। इस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या को तत्काल ठीक कराएं। पावरलूम/टैक्सटाइल्स उद्योग के विद्युत लोड बेहतर रखने के लिए सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिया। उद्यमियों ने कहा कि नो इंट्री के समय औद्योगिक इकाइयों से जुड़े वाहनों के आने-जाने पर पुलिस रोक लगा देती है। इससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित वाहनों को नो इंट्री के समय नहीं रोका जाएगा। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, नगर मजिस्ट्रेट राजेश सिंह, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, सहायक उपायुक्त सगीर अहमद समेत अन्य अधिकारी और उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed