फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Garbage in time, action will be taken on receipt of complaint

समय से उठाए कचरा, शिकायत मिलने पर होगी कारवाई

Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage in time, action will be taken on receipt of complaint
मऊ। नगर पालिका सभागार में बुधवार को नपाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर में साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करने के साथ नपाध्यक्ष ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने सबसे पहले पालिका अधिकारियों एवं सफाई नायकों के साथ बैठक कर नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सफाई को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने और नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने हेतु अधिकारियों से सम्बन्धित बिन्दुओं पर विचार विमर्श किय। बैठक में वार्डों से कूड़ा देर से उठने पर नाराजगी जतायी तथा सभी सफाई नायकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कूड़ा दस बजे तक उठाने का निर्देश दिया। साथ ही ‘‘डोर टू डोर‘‘ कूड़ा कलेक्श्न भी समय से कराने के साथ किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बोले कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए आप सभी नगर के प्रत्येक गलियों एवं नालियों की सफाई कर सैनिटाइजर, मैलेथियान, ब्लीचिंग आदि दवाओं का छिड़काव कराना भी सुनिश्चित करें। इसमें भी किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार के अलावा समस्त सफाई नायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed