फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   From liquor shops to adulteration, the campaign was run regularly: DM

शराब की दुकानें से लेकर मिलावट खोरों को लेकर नियमित चलाते रहे अभियान: डीएम

Fri, 15 Jul 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
From liquor shops to adulteration, the campaign was run regularly: DM
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, आबकारी तथा जिला सेवा योजन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमेें तीन विभागों की कार्यों की समीक्षा कर खामियों को डीएम ने दूर करने का निर्देश देते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाते रहने को कहा। बैठक के दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि माह जून 2022 तक कुल निर्धारित लक्ष्य 93.51 करोड़ था, जिसके सापेक्ष 90.06 करोड़ की प्राप्ति हुई है जोकि निर्धारित लक्ष्य का 96.31% है। बताया कि लक्ष्य पूरा न होने के पीछे जून 2022 में देसी शराब की एक, विदेशी मदिरा की दो, मॉडल शॉप की एक तथा भांग की दो दुकानों के व्यवस्थापन ना होने के कारण आशातीत राजस्व की प्राप्ति नहीं हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान की जानकारी ली। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जून 2022 में कुल 523 छापे में 56 अभियोग पकड़े गए। छापों के दौरान 1241 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। दुकानों के निरीक्षण के दौरान 70 दुकानों पर अनियमितता पाई गई, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने शराब एवं बीयर की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करते रहने एवं अवैध तथा नकली शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया की माह जून में 186 दुकानों का निरीक्षण,27 दुकानों पर छापे मारते हुए कुल 28 नमूने जांच को भेजा गया। वहीं जून में कुल 45 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 20 नमूने अधोमानक, चार मिथ्याछाप एवं 04 नमूने असुरक्षित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बड़ी-बड़ी मिठाई की दुकानों एवं होटलों तथा प्राइवेट एवं सरकारी मेडिकल स्टोरों से नियमित नमूने लेकर जांच करते रहे। सेवायोजन विभाग की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यक्रमों, रोजगार मेला, कैरियर काउंसिलिंग एवं सेवामित्र व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी को विभाग से संबंधित पोर्टल के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए, साथ ही आई0टी0आई0 एवं पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि अपने यहां के बच्चों का सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। जिससे सेवा प्रदाता कंपनियों को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का मौका मिले। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, एवं औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed