{"_id":"62d193f65ea5e01e746ccfd2","slug":"friends-understand-parents-share-everything-so-mau-news-vns664164181","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता पिता को समझे दोस्त, हर बातें करें साझा: एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पुलिस पाठशाला में टिप्स देते प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को मधुबन निरीक्षक सौरभ राय ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को कई अहम जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को अपने माता-पिता को दोस्त समझ कर हर अच्छी बुरी बातें साझा करने की नसीहत दी, जिससे वह आप सभी को सही दिशा दे सकें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसओ से बच्चों ने कई सवाल भी किए। इस दौरान एसओ ने वर्तमान की सबसे मुख्य समस्या साइबर क्राइम से बचने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारियां कत्तई साझा न करें। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ न सिर्फ मित्रवत अंदाज में तमाम जानकारियां साझा कीं, बल्कि सवाल-जवाब शैली में विस्तार से संवाद भी किया। इस दौरान कक्षा 8 की छात्रा शिवानी ने प्रभारी निरीक्षक से संविधान और कानून से संबंधित प्रश्न पूछे तो उन्होंने एक शिक्षक की भांति सवालों के जवाब दिए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए आगे प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चाचा, मामा या अन्य संबंधी द्वारा अपराध करने के प्रयासों पर वह चुप न रहें, बल्कि परिजनों व पुलिस को तुरंत सूचना दें। ताकि, अपराध घटित होने से पहले ही नियंत्रण पाया जा सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवारूल हक , राज बहादुर सिंह, वकील सिंह, प्रतिमा, सांत्वना कुमारी नीलम व पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।