{"_id":"61fd64b82c00ba715d03a7fe","slug":"fraudsters-played-a-game-in-registering-e-shram-card-mau-news-vns63698256","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई श्रम कार्ड के पंजीयन करने में जालसाजों ने कर दिया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई श्रम कार्ड के पंजीयन करने में जालसाजों ने कर दिया खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के अमिला गांव में ई श्रम कार्ड बनाने के बाद खाते से रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर ई श्रम कार्ड बनाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के चिरैयाडाड़ अमिला निवासी प्रवीण कुमार सिंह, अवधेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह,धर्मी देवी, प्रिया सिंह, मोहम्मद शाहिल एवं लालबहादुर आदि ने ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर से संपर्क किया।
बीते 22,23 एवं 24 दिसंबर 2021 को कुछ लोग लैपटाप, थम्ब स्कैनर आदि लेकर गांव के लोगों के ई श्रम कार्ड बनाये। इसके बाद सात जनवरी 2022 एवं उसके बाद से ई श्रम कार्ड बनवाने वाले प्रवीण कुमार सिंह के यूबीआई के खाते से 6000 रुपये ,पंकज कुमार सिंह के यूबीआई के खाते से 3642 रुपये,हरेंद्र सिंह के यूबीआई के खाते से 20000 रुपये,लालबहादुर के खाते से 42000 रुपये, अवधेश सिंह के खाते से 20000 रुपये,मुहम्मद शाहिल के खाते से 6292 रुपये, प्रिया सिंह के खाते से 3105 रुपये एवं कुलिया देवी के खाते से 10000 रुपये निकाल गए।ये सभी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अमिला के खाता धारक हैं।
ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बड़राव ब्लाक के एपीओ के निर्देश पर दरगाह में एक दुकान संचालक को ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए बुलाया गया था। उनके साथ तीन अन्य लोग भी आये थे। गांव में कैंप लगाकर इन तीनों ने ई श्रम कार्ड के पंजीकरण किए। इसके कुछ दिन बाद ई श्रम पंजीकरण कराने वालों के बैंक खातों से रुपये निकल गये। ग्राम प्रधान ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग किया था। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने घोसी कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्यवाई के लिए निर्देशित किया था। इस क्रम में शुक्रवार को पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।