फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   flood

खतरा निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही नदी

Tue, 11 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
flood
दुबारी क्षेत्र के गजियापुर से नदी तक मार्ग डूबने के कारण तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण नांव से चारा - फोटो : MAU
दोहरीघाट/दुुबारी। नेपाल द्वारा सरयू नदी में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 60 सेमी ऊपर बह रही है। ऐसे नदी के रौद्र रुप से जहां तटवर्ती इलाके लोगों की बेचैनी बढ़ गई है तो वहीं दोहरीघाट कस्बा सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। गौरीशंकर घाट पर सोमवार को नदी का जस्तर 70.50 मीटर रहा। जबकि रविवार को जल स्तर 70.25 मीटर रहा। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ा। नदी के बढ़ते वेग से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा कुटी, साईं बाबा का मंदिर, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर ,हनुमान मंदिर, लोक निर्माण विभाग, शाही मस्जिद खतरे की जद में आ गए हैं। भारत माता मंदिर पर सरयू की तेज लहरे टक्कर मार रही है। वही नगर की सुरक्षा के लिए लगाए गए बोल्डर भी खिसकने लगे हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों के हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई हैं। तीसरी बार सरयू खतरा बिंदु पार करने से किसानों के अपनी फसल बर्बाद होने की आशंका से उनकी रातों की नींद गायब हो गई हैं। धनौली लोहड़ा बंधा, नौली, चिउतीडाड़, रिंग बंधा, बीवीपुर बेलौली बंधे पर सरयू का पानी पहुंचकर टक्कर मार रहा है। जिससे बंधों पर खतरा बढ़ गया है। मधुबन तहसील क्षेत्र के उत्तरी दिशा की ओर सरयू नदी का जलस्तर तटवर्ती क्षेत्र में कटान भी शुरू हो गया है। फसल जलजमग्न होने से पशुओं के चारा का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रयास शुरू कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed