{"_id":"5759b7614f1c1bc1459c5d96","slug":"fledged-band-came-out-with-the-urn-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
mau
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट के खाकीबाब की कुटी पर रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के चिरैयाकोट स्थित खाकीबाबा कुटी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। अयोध्या से पधारे बाबा सुधाकर दास के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कुंवारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई कलश यात्रा पातालपुरी तालाब स्थित कुआं पर पहुंची।
जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। बाद में रसूलपुर, नहर पुलिया, साई तकिया, बरहलगंज नहर पुलिया, खरीहानी मोड़, चौक, तकिया बाजार होते हुए खाकी बाबा कुटी पहुंची। जुलूस को देखने के लिये सड़क के दोनो तरफ़ भारी संख्या मे लोगो के शामिल होने से जाम की स्थित रही। इस अवसर पर जितेंद्र जी महाराज ने कहा कि यज्ञ मे भाव भरी आहुतियां देने से व्यक्ति की मनोकामना पूूरी होती है। समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारा की भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि प्रतिदिन भजन -कीर्तन औऱ प्रवचन का कार्यक्रम होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार कुरैशी, अजित यादव, रमेश चंद मौर्य,र ाकेशचंद वर्मा, अशोक सेठ, ओमप्रका, कतवारू सेठ का योगदान रहा।