फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in house due to leakage in domestic gas cylinder, three scorched

घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, तीन झुलसे

Sun, 12 Apr 2020 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 12 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in house due to leakage in domestic gas cylinder, three scorched
खाना बनाते समय हुआ गैस सिलेंडर में धमाका

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के हूंसापुरा मोहल्ले में शनिवार की देर शाम सिलेंडर में लीकेज से एक मकान में आग लग गई। जिससे घर में सो रही महिला सहित तीन लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया और तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हूंसापुरा निवासी शाहनाज पत्नी स्व. फैयाज का परिवार भोजन करने के बाद कमरे में सोया हुआ था। अचानक सिलिंडर में लीकेज के चलते घर में आग लग गई। ऐसे में सो रही शहनाज और उसके दोनों पुत्र इब्राहिम, सलमान झुलस गए। उधर, आग की सूचना पर एकत्रित मोहल्ले के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। लोगों का कहना है कि आग में झुलसे इब्राहिम की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अक्सर घर में झगड़ा करता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed