फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in the house due to cylinder leakage, loss of lakhs

Mau News: सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, लाखों की क्षति

Wed, 10 May 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to cylinder leakage, loss of lakhs
मधुबन थाना क्षेत्र के शिशवा गांव में मंगलवार की भोर में सिलिंडर में लीकेज के चलते मड़ई में आग लग गई। परिवार के सदस्य आग पर काबू पाते तब तक आग ने पूरी मड़ई को अपनी आगोश में ले लिया। ऐसे में मड़ई में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव निवासी ताराचंद्र चौहान खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 10 मई को उसकी बेटी रेखा का विवाह है, इसको लेकर मंगलवार की दोपहर उसकी मड़ई के बाहर शादी के लिए मिठाई आदि तैयार की जा रही थी। इसी बीच सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। हलवाई और परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते कि धू-धू कर आग ने पूरी मड़ई को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी जद में चार और झोपड़ियां आ गईं। आगलगी की घटना में शादी के लिए रखा कपड़ा, बर्तन, राशन, फर्नीचर सामान जलकर राख हो गया। ताराचंद्र ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। बताया कि सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आगलगी की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मधुबन तहसील प्रशासन को दी। उधर, ग्रामीण भी मौके पर जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed