फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered on the bank manager warning

बैंक मैनेजर पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी

Tue, 07 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on the bank manager warning
प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल कामधेनु डेयरी योजना की फाइल दो महीने से लटकी हुई है। इसकी शिकायत मंगलवार को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को मिली तो उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए फाइल को दो महीने से लटका कर रखने के आरोप में इलाहाबाद बैंक के मैनेजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन



साथ ही उस फाइल को तत्काल तत्काल निस्तारित कराने का निर्देश दिया। ऐसा न हो पाने पर बैंक मैनेजर के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर 226 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष आवेदन  पत्रों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन



तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों के मद्देनजर डीएम ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि जो भी कार्रवाई की जाए उसे शिकायतकर्ता को अवश्य बताया जाए। मुहम्मदबाद गोहना तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव पिछले तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी चेताया कि दूर दराज गांवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें।


इस अवसर पर कामधेनु डेयरी योजना के तहत इलाहाबाद बैंक चिरैयाकोट द्वारा लाभार्थी का आवेदन पत्र दो माह से लंबित किए जाने की शिकायत आई।


इस पर जिलाधिकारी ने बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि यदि आज ही इस आवेदन पत्र का निस्तारण नहीं किया जाता है तो बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाय। ग्राम-फरीदपुर में सार्वजनिक खड़ंजा को उखाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिये।


 दूधनाथ पुत्र रामप्रसाद, निवासी कमलापुर ने कृषि आवंटन का कब्जा दबंगों  द्वारा न छोड़ने, कुरसाती पुत्र दुखन्ती, निवासी हिंडोला ने चंचल सिंह द्वारा जबर्दस्ती कब्जा करने, महमूद पुत्र रोशन,  निवासी देवरही, सोमारी पत्नी हीरा, निवासी हाफिजपुर, सहती पत्नी विदेशी, हितलाल पुत्र कतवारू, निवासी भातकोल ने अपनी-अपनी समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए।



तहसील दिवस में  पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी मोती लाल व्यास, डीडीसी तरुण मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी दिनेंद्र प्रकाश शर्मा, बीएसए राकेश कुमार, एसओसी आलोक सिंह, सीएमओ डा. नंदलाल यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed