{"_id":"b592ba4b593b64df6bc4a40050a707a6","slug":"fault-repair-the-brakes-on-growth-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट की मरम्मत में रफ्तार पर ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट की मरम्मत में रफ्तार पर ब्रेक
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर में अंडर ग्राउंड बिछाई गई टेलीफोन की मुख्य केबल में सोमवार की रात को किन्हीं कारणों से फाल्ट आ गया। मंगलवार की सुबह आजमगढ़ तिराहा पर केबल की मरम्मत के लिए विभाग के कर्मचारी दिनभर लगे रहे।
हालांकि इससे तिराहे पर घंटों जाम की स्थिति बन गई। तेज धूप में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से लोग भी दिनभर पीसना पोंछते रहे।
आजमगढ़ तिराहे पर टेलीफोन विभाग के कर्मचारी मंगलवार की सुबह से ही मरम्मत में लग गए। मुख्य सड़क के बीच में केबल की मरम्मत के कारण गहरे तक खुदाई और बैरीकेडिंग के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया।
ऊपर से आजमगढ़ तिराहा काफी व्यस्त रहता है। इसकी वजह से वाहनों की धीरे धीरे कतार बढ़ती गई। टेलीफोन का केबल ठीक करने में कई घंटे लग गए।
इसके चलते पूरे दिन जाम की स्थिति तिराहे पर बनी रही। कभी रोडवेज तक तो कभी ओवरब्रिज तो कभी गाजीपुर तिराहे तक वाहनाें का लंबा काफिला लग जाता। हालांकि यातायात विभाग और पुलिस ने पूरे दिन यातायात को सुगम बनाने की कोशिश की। लेकिन तेज धूप में लोगों को परेशान होना पड़ा।