फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers raised the problem of shortage of electricity, water and urea in canals.

Mau News: किसानों ने उठाई बिजली, नहरों में पानी और यूरिया की कमी की समस्या

Fri, 19 Jul 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the problem of shortage of electricity, water and urea in canals.
मऊ। जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हॉल बकवल में बृहस्पतिवार को किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है। बृहस्पतिवार को किसानों द्वारा बिजली, नहरों में पानी न आने, केंद्रों पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में न होने आदि की शिकायत की गई। बिजली की कटौती के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। उन्होंने यूरिया की शिकायत के संबंध में बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। किसान केंद्रों से यूरिया ले सकते हैं। कहा कि गेहूं, चावल के अलावा अन्य कृषि अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए करें। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने गोष्ठी में आए किसानों का स्वागत किया एवं उनकी समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान जिला कृषि अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला उद्यान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed