फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers' faces blossomed due to rain

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Fri, 03 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed due to rain
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को कहीं झमाझम बारिश तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन उमस का पहरा बरकरार रहा। कई इलाकों में तेज बारिश होने से खेतों में लेव लग गया। बरसात होने से किसानों के चहेरे पर चमक देखी जा रही थी। सुबह से शाम तक खेतों में धान की रोपाई होती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से आकाश में बादल छाए रहे। गर्मी उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। शुक्रवार को तड़के लगभग पांच बजे कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। इस दौरान आकाश में गरज तड़प से लोग दहल जा रहे थे। बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन दिन भर उमस का पहरा बरकरार रहा। लगातार एक घंटे तक बारिश होने से खेतों में लेव लग गया। धीमी गति से चल रहे रोपाई कार्य में तेजी आती दिखी।
विज्ञापन

किसान देर शाम तक खेतों में रोपाई कराते दिखे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। उधर बारिश के चलते जिले के निचले इलाकों मेें जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। गड्ढ़े में तब्दील संपर्क मार्गो पर जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम: शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तड़के लगभग पांच झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। धूप निकलने के चलते रोपाई किए गए खेतों में पानी सूख गया था। रोपाई का कार्य भी धीमा हो गया था। खेतों में लेव लग जाने के चलते रोपाई में तेजी आ गई। मौसम में बदलाव देख किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। वाराणसी राष्ट्रीयराजमार्ग पर बढुआगोदाम, बकवल सहित जगह-जगह गड्ढे बन जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed