फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer dies in agony after honeybee attack hundreds sting marks found body gone guard field in varanasi

किसान की तड़पकर मौत: मधुमक्खियों ने किया हमला, शरीर पर सैकड़ों डंक के निशान; खेत की रखवाली करने गए थे गनपद

Thu, 08 Oct 2026 06:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 08 Oct 2026 06:10 AM IST
सार

मऊ में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत की रखवाली करने गए थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर पर सैकड़ों डंक के निशान मिले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Farmer dies in agony after honeybee attack hundreds sting marks found body gone guard field in varanasi
किसान गनपद यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मजखनी पिपरीडीह गांव में बुधवार सुबह खेत की निगरानी करने गए 65 वर्षीय किसान गनपद यादव पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक लगने से वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। करीब 30 मिनट बाद जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

मजखनी पिपरीडीह निवासी गनपद यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह धान की फसल की निगरानी करने के लिए खेत गए थे। बताया गया कि खेत में पहुंचने के कुछ देर बाद अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उनके शरीर पर कई जगह डंक मार दिए। सैकड़ों डंक लगने के बाद वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़े।

विज्ञापन

घटना के करीब 30 मिनट बाद खेत की ओर जा रहे एक व्यक्ति की नजर गनपद यादव पर पड़ी। उन्हें खेत में बेसुध पड़ा देखकर उसने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार में कोहराम मच

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि किसान के शरीर पर मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक के निशान मिले थे। शरीर में बड़ी संख्या में डंक लगने के कारण उनकी हालत गंभीर हुई और उनकी मौत हो गई।

गनपद यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा राजू यादव है। किसान की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। वह खेती-किसानी के सहारे परिवार का खर्च चलाते थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मधुमक्खियों के अचानक हमले से किसान को बचने का मौका नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed