{"_id":"60ef1dc98ebc3ebf5713f4d1","slug":"families-of-18-deceased-employees-will-get-ex-gratia-during-the-corona-period-mau-news-vns6004497153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल के दौरान 18 मृत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल के दौरान 18 मृत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान तथा चुनाव के बाद कोरोना से मृत शिक्षकों तथा कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह राशि मिलेगी। शासन ने पंचायत चुनाव ड्यूटी तथा चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षकों, कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारियों की सूची जारी की है। जिले में समाज कल्याण विभाग से दो, बेसिक शिक्षा विभाग से ग्यारह, पशुपालन विभाग से एक, माध्यमिक शिक्षा विभाग से दो गृह विभाग से एक, कृषि विभाग के एक सहित 18 मृत कर्मचारियों की सूची जारी की गई।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ तथा उप्र राज्य कर्मचारी संघ की तरफ से कोरोना संक्रमण से मृतक शिक्षकों तथा राज्य कर्मचारियों की सूची को अपने संगठन के माध्यम से शासन को भेजी थी। अब शासन स्तर से मृतक शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची पर नजर डाला जाए तो जिले के समाज कल्याण विभाग से दो, बेसिक शिक्षा विभाग से ग्यारह, पशुपालन विभाग से एक, माध्यमिक शिक्षा विभाग से दो, गृह विभाग से एक, कृषि विभाग के एक सहित 18 लोगों की सूची जारी की गई है। शासन की तरफ से कोरोना संक्रमण काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान तथा चुनाव के बाद कोरोना से संक्रमित होकर मृत शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह राशि मिलेगी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुग्रह राशि भेजी जाएगी।
इन कर्मचारियों का नाम है सूची में
मऊ। सूची में समाज कल्याण विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात चंद्र किशोर सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग के दीपदत्त कुमार, कृषि विभाग के दयाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग के अश्वेंद्र कुमार राय, अरूण कुमार सिंह, अरविंद यादव, बेचन प्रसाद जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग के बांकेलाल, बेसिक शिक्षा विभाग के नीतेश गोड, पशु पालन एवं डेयरी विभाग के नेंबूलाल यादव, बेसिक शिक्षा विभाग की नीलम पांडेय, गृह विभाग के कृष्णचंद्र श्रीवास्तव, समाज कल्याण विभाग के विजय कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के विनय कुमार शुक्ला तथा इसी बेसिक शिक्षा विभाग की पुष्पा, माध्यमिक शिक्षा विभाग के रामू यादव, बेसिक शिक्षा विभाग के राकेश यादव, संजय कुमार राय का नाम इसमें शामिल है।