फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment

ग्राम पंचायत की जमीनों पर किया गया है अतिक्रमण,

Fri, 15 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के खुशामद पुर गाँव के ग्राम प्रधान भोलानाथ यादव ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराने की मांग किया है। उपजिलाधिकारी ने इसे गम्भीरता से लेते हुए तहसील कर्मियों को टीम के साथ पहुँचकर मामले की जांच का निर्देश दिया है। प्रधान ने 13 मई को दिए गए पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि गांव में ही बाहा खाते एव पंचायत भवन की भूमि है। साथ ही कुछ चकमार्ग की भी भूमि है। इन सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इन जमीनों पर कब्जा होने से पंचायत भवन का निर्माण नही हो पा रहा है ,जबकि इसके लिए खाते में बजट आ चुका है। अतिक्रमण के चलते कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है जिससे मनरेगा के मजदूर खाली बैठें हैं। एसडीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में प्रधान ने मांग किया है कि यथाशीघ्र ग्राम पंचायत की अतिक्रमण की गई जमीनों को सीमांकन कराकर ख़ाली कराया जाय, जिससे इन पर सरकारी निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके, इसके साथ कोरोना संक्रमण काल में मनरेगा मजदूरो को रोजगार दिया जा सके। उपजिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच करने का निर्देश तहसीलदार को दिया है। एसडीएम ने सख्त हिदायत दी है कि किसी कीमत पर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करनेवालों के साथ कोई नरमी न बरती जाए और यथा शीघ्र तीनों जमीनों की पैमाईश कराकर पुलिस बल के सहयोग से मुक्त कराया जाए, जिससे मनरेगा के तहत इन पर निर्माण कार्य कराया जा सके और कोरोना संक्रमण काल में मनरेगा मजदूरों को रोजगार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed