फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity workers announced to go on strike

Mau News: हड़ताल पर जाने के लिए बिजलीकर्मियों ने किया एलान

Fri, 17 Mar 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers announced to go on strike
मऊ। बिजली विभाग के अभियंताओं तथा विद्युतकर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं ने हाइडिल कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में सभा की। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से हड़ताल पर चले जाने का एलान किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन महीनों बाद भी समझौते का अनुुपालन नहीं कराया जा रहा। समझौते के प्रमुख बिंदुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। प्रशासन की तरफ से आंदोलन करने वाले बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं के खिलाफ उत्पीड़न होने की स्थिति में आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल शुरू करेंगे। बिजली कर्मियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में अमित गुप्ता, संजय मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, रविंद्र कुमार, सूर्यदेव पांडेय, प्रदीप सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी उपकेंद्रों का भ्रमण करते रहे
जिले में 50 विद्युत उपकेंद्र हैं। बिजलीकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते पूरे दिन कोई फाल्ट तो नहीं आया लेकिन बीच-बीच में बिजली अप डाउन होती रही। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं के आंदोलन के मद्देनजर

जिला प्रशासन अलर्ट रहा। प्रशासनिक अधिकारी तथा नामित जिलास्तरीय अधिकारी विद्युत उपकेंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। नोडल अधिकारी आउटसोर्सिंग कंपनी 750 कर्मचारियों के साथ ही पाॅलिटेक्निक तथा आईटीआई के प्रशिक्षुुओं को दिशा निर्देश देते रहे। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह का कहना था कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed