फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity cut off during Energy Minister's public meeting, SDO, junior engineer suspended

Mau News: ऊर्जा मंत्री की जनसभा में कटी बिजली, एसडीओ, अवर अभियंता निलंबित

Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off during Energy Minister's public meeting, SDO, junior engineer suspended
मऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की जनसभा में बिजली गुल होने के मामले में बुधवार की शाम एसडीओ और अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता को आरोपपत्र दिया गया। अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार को नगर के हनुमान घाट मोहल्ला हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच बिजली कट गई। इसकी जानकारी मिलते ही अफसर सांसत में आ गए। बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी गई, लेकिन इस लापरवाही का संज्ञान ऊर्जा मंत्री ने लिया और मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। इसी का नतीजा रहा कि बुधवार की देर शाम पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने एसडीओ प्रकाश सिंह और अवर अभियंता ओपी कुशवाहा को निलंबित कर दिया। अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह को आरोप पत्र दिया है। अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में गए थे मंत्री

मऊ। नगर में वंदन योजना के तहत घाटों के कायाकल्प कार्य को लेकर हनुमान घाट पर शाम छह बजे जनसंवाद कार्यक्रम था। उधर विभागीय सूत्रों की माने तो पहले विभागीय अधिकारी बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे हरिकेशपुरा में एक ट्रांसफार्मर में आग लगने का तर्क दे रहे हैं।उधर बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायतें लगातार मंत्री को मिल रही थी, वहीं उनके सामने यह कमी उजागर होने के बाद इसको लेकर सख्त कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed