{"_id":"6a10a226f8ed7f112e0b7e50","slug":"elderly-man-killed-in-road-accident-in-saudi-arabia-mau-news-c-295-1-mau1002-145910-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट गांव निवासी सुदर्शन राजभर (60) की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।दुर्घटना बीते 20 मई की बताई जा रही है। सड़क किनारे पैदल जाते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के भरण-पोषण के लिए दो साल पहले सुदर्शन सऊदी अरब गए थे। 19 जून को उनकी भतीजी की शादी थी। वह 10 जून को घर आने वाले थे।
परिजनों ने बताया कि वह दिन में काम करते थे और शाम को शादी की खरीदारी करते थे। 20 मई को साइट पर काम करने के बाद घर आने के लिए सामान खरीदने गए थे। अभी ओवरब्रिज पर चढ़े ही थे कि तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वहां की स्थानीय पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ घंटे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी फूलमती और तीन बेटे रामप्रीत, अमित और संदीप को छोड़ गए।