फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid-ul-Azha was celebrated with devotion in the district

Mau News: जिले में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha was celebrated with devotion in the district
मऊ। कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) शनिवार को जिले में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले इस पर्व में दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने लजीज नानवेज के साथ सेवइयों और अन्य पकवानों का जमकर आनंद लिया। उधर, नगर के खीरी बाग के मैदान में पारंपरिक मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। खास तौर से शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा और संस्कृत पाठशाला जैसे इलाकों में पर्व की गहमागहमी कुछ ज्यादा ही नजर आई।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पीएसी और पुलिस के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा, जिले के कोपागंज, कोइरियापार, अदरी शाहपुर, कुर्थीजाफरपुर, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, खैराबाद, वलीदपुर भीरा, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, अमिला, मधुबन, फतेहपुर मंडाव में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारी, पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। ईद-उल-अजहा का त्यौहार बड़े उल्लास के बीच मनाया। ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
कोपागंज: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने क्षेत्र के 24 मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा किया। दोहरीघाट: क्षेत्र के विभिन्न इलाको में बकरीद का पर्व सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के 17 मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के गोठा, मादी, बीबीपुर, रसूलपुर, बेला, कसैला सहित अन्य स्थानों पर ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम बधुओं ने नमाज अदा की।
घोसी। स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के मदापुर, समसपुर, शमसुल ओलुम, करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव इमामबाड़ा सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाहों, मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा हुई। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी। सुरक्षा के मद्देनजर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर ईदगाहों, मस्जिदों के बाहर तहसीलदार धर्मेद्र कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सूरज आदि उपस्थित थे।
चुस्त दुरुस्त रही पेयजल और सफाई व्यवस्था

मऊ। कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) कुर्बानी सात जून से 10 जून तक चलेगा। पर्व के पहले दिन शनिवार को 100 से अधिक छोटी बड़ी गाड़ियां और 800 से अधिक सफाई कर्मचारी लगे रहे। इसके लिए 200 नलकूप ऑपरेटर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे। 10 पानी के टैंकर और 40 जेनरेटर भी तैनात किए गए थे। विभाग के अधिकारी मानीटरिंग करते रहे। सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक टोलफ्री नंबर 18001801435 और 1533 पर शिकायत की जा सकती है।

कुर्बानी के लिए नगर में 82 गड्ढे खोदे गए
नगर में 82 गड्ढे खोदे गए हैं, जहां कुर्बानी के अवशेष निस्तारित किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर कुर्बानी के कचरे को उठाने के लिए जेसीबी और वाहन के साथ कर्मचारी लगे रहे। दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के लिए अलग इंतजाम किया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि पिछले वर्ष जो कमियां रह गई थी, उनको दूर करने का प्रयास भी किया गया है। मधुबन : तहसील क्षेत्र के के दरगाह, सिपाह, बीबीपुर, दुबारी, फतेहपुर, मर्यादपुर सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed