{"_id":"6a8f42a9099394de610bc832","slug":"drainage-system-washed-away-by-one-hour-of-rain-mau-news-c-295-1-mau1001-150991-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक घंटे की बारिश में बह गई जलनिकासी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक घंटे की बारिश में बह गई जलनिकासी व्यवस्था
विज्ञापन
कोपागंज बाजार में बारिश के बाद हुआ जलजमाव। संवाद
- फोटो : 1
कोपागंज। बुधवार को करीब एक घंटे हुई तेज बारिश ने कोपागंज नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बारिश थमने के बाद नगर की प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया और कई स्थान जलमग्न नजर आए। इससे राहगीरों, दुकानदारों और व्यापारियों को काफी परेशानी हुई। जलभराव के कारण कुछ मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा।
सबसे खराब स्थिति हनुमान चौक से थाना क्षेत्र तक देखने को मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पर्याप्त चौड़े नाले और सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। यही वजह है कि हर बार बारिश के बाद यहां जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।
भाजपा नेता मनोज जायसवाल, बलवंत सोनकर और श्यामजी साहनी सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों का आवागमन प्रभावित होता है। पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से गुजरने में परेशानी होती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के विकास के लिए शासन स्तर से पर्याप्त धनराशि मिलने के बावजूद जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हर बारिश में जलभराव की स्थिति सामने आने के बावजूद प्रभावी व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से हनुमान चौक से थाने तक चौड़े नाले और सड़क का निर्माण कराने के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि बारिश के दौरान बार-बार होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भी नगरवासियों और व्यापारियों को इसी तरह परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कोपागंज बाजार में बारिश के बाद हुआ जलजमाव। संवाद- फोटो : 1