फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dowry harassment case filed

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed
चिरैयाकोट।आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी एक विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों द्वारा अपनी पुत्री को शादी में दहेज कम देने को लेकर उसे मारने पीटने तथा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवाहिता को चिकित्सकीय उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेजवाया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रमाकांत मौर्य की पुत्री आरती की शादी छह फरवरी 2017 को हिंदू रीति रिवाज से चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्दे मऊ में सुदामा मौर्य के पुत्र राम मिलन मौर्य से हुई। शादी के कुछ महीनों बाद से विवाहिता के ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग करते रहे।
विज्ञापन

मांग पूरी न कर पाने से नाराज होकर विवाहिता को आए दिन मारते पीटते रहे। जिससे आजिज होकर विवाहिता के पिता रमाकांत मौर्य ने अपनी पुत्री आरती के साथ शनिवार को थाने पहुंचकर विवाहिता के पति रामिलन, देवर दुर्गेश, सास मंसा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed