फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District's air quality index crosses 186, respiratory patients increase in hospitals

Mau News: जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 186 के पार, अस्पतालों में बढ़े सांस के मरीज

Tue, 07 Nov 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
District's air quality index crosses 186, respiratory patients increase in hospitals
मऊ। वायु प्रदूषण को लेकर इन दिनों बड़े महानगरों को लेकर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन जिला भी कई महानगरों से ज्यादा प्रदूषित हो चुका है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 186 के पार हो चुका है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह को मौसम तो साफ रहता है, लेकिन शाम ढ़लते ही धुंध की चादर वायुमंडल को अपने आगोश में ले ले रही है। वायु प्रदूषण के खराब होने से जिले में कुछ दिनों से तापमान भी बढ़ा है। सांस के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अभी यह हाल उस समय है जब जिले में अभी धान की कटाई के बाद अभी धान की पराली नहीं जल रही है। प्रशासन की तरफ से इसे लेकर मुस्तैदी बरती गई है। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने और कूड़े के ढेर से उठने वाले धुआं के कारण जिले की वायु गुणवत्ता दिनों दिन खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना आ रहे तीस सांस के मरीज
मऊ। जिला टीबी आरके सिंह ने बताया कि टीबी क्लिनिक में पहले की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि टीबी क्लिनिक में चिकित्सक के नहीं होने से मरीजों का परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता चेस्ट फिजिशियन डा. धनंजय कुमार बताते है कि अस्पताल की ओपीडी में इस समय रोजाना सांस के 30 मरीज आ रहे है। कुछ मरीजों की जांच के बाद तत्काल उपचार दिया जा रहा है। वही कुछ केस ऐसे भी आए है जिनको रेफर किया गया। बताया कि ऐसे मरीजों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन और ब्रोंकाइटिस की समस्या हो रही है। सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकले और परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।


कितना वायु प्रदूषण है घातक

मऊ। वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच अच्छा माना जाता है, इसके अलावा 51 से 100 के बीच संतोषजनक तो 101 से 200 के बीच मध्यम व 201 से 300 के बीच का खराब माना जाता है। वहीं 301 से 400 के बीच का बहुत खराब माना जाता है।


बाजार में नेबुलाइजर की बढ़ी मांग
मऊ। जिले की वायु गुणवत्ता खराब होने मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ बाजार में नेबुलाइजर की भी मांग बढ़ी है। जिला अस्पताल के सामने राय सर्जिकल के प्रोपराइटर नमन कुमार राय बताते हैं कि बीते कुछ दिनों से नेबुलाइजर की मांग में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नेबुलाइजर खरीदने वालों में हर आयु वर्ग के लोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed