{"_id":"63b327b50a9ca971df16c4ce","slug":"district-women-s-hospital-will-get-rejuvenation-award-for-the-third-time-mau-news-vns6916070157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीसरी बार जिला महिला चिकित्सालय को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीसरी बार जिला महिला चिकित्सालय को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन
मऊ। कायाकल्प योजना में जिला महिला अस्पताल ने तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड की दौड़ में जगह बनाई। इस बार जिला महिला चिकित्सालय ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया। विभाग की तरफ से कायाकल्प अवार्ड दिया जाएगा।
कायाकल्प योजना के तहत जिला महिला अस्पताल को लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड मिलेेगा। इस वर्ष महिला अस्पताल ने नौवें स्थान पर जगह बनाई। इसके चलते महिला अस्पताल को पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अस्पतालों का आठ बिंदुओं पर मूल्यांकन हुआ। इन बिंदुओं पर सफल पाए गए अस्पतालों को श्रेष्ठ श्रेणी में रखा गया है।
योजना के तहत अस्पतालों का मूल्यांकन साफ सफाई, बिल्डिंग, सक्षम स्टाफ, चिकित्सक, पानी लिकेज की समस्या, मरीजों से बरताव, इलाज आदि व्यवस्थाओं पर किया गया। अवार्ड में मिलने वाली धनराशि को संविदा अधिकारियों, कर्मचारियों के इंसेटिव, उनके प्रशिक्षण, अस्पताल में अवार्ड समारोह, गिफ्ट आदि में खर्च किया जा सकेगा। इस बाबत
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेेश अग्रवाल का कहना था कि कायाकल्प योजना में अवार्ड पाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय की टीम पूरी मेहनत की है। जिला महिला अस्पताल की रैंकिंग अच्छी रही। जिला महिला अस्पताल ने प्रदेश में नौवां स्थान पाया है। पहला पुरस्कार पाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश दिया जाएगा।