फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District administration alert regarding strike

Mau News: बिजलीकर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
District administration alert regarding strike
बिजली विभाग के अभियंताओं तथा बिजलीकर्मियों के संभावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 15 मार्च से कार्य बहिष्कार तथा 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे के संभावित हड़ताल के मद्देनजर विभाग के उच्चाधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विद्युत विभाग के कार्मिकों द्वारा हड़ताल के मद्देनजर उनकी मुख्य मांगों के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें बिना आज्ञा के कोई भी धरना-प्रदर्शन न करने को कहा। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग के कार्मिकों की मांगों का निराकरण शासन स्तर से होना है। जनपद स्तर पर किसी भी तरह के बड़े प्रदर्शन या धरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार तथा संभावित हड़ताल के दौरान हिंसात्मक गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की संभावित हड़ताल के मद्देनजर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को अन्य विभागों के जूनियर इंजीनियर सहित आईटीआई से जुड़े कुशल लोगों को कार्य योजना तैयार कर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। जिससे संभावित हड़ताल के दौरान विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। उन्होंने जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना करने का निर्देश दिया। जिससे आवश्यक परिस्थितियों में विद्युत वितरण के संबंध में मदद की जा सके। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग आनंद पांडेय, समस्त अधिशासी अभियंता,समस्त एसडीओ समस्त जूनियर इंजीनियर,सहित विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed